हरियाणा के जिला झज्जर के रेवाड़ी के गांव शहबाजपुर खालसा के दो लोगों ने गांव के ही युवक हरीश को अपहृत कर मारपीट करने के बाद अजरका के निकट रेल पटरी पर फेंक दिया।
घायल युवक को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक समाचार पत्र में खबर छपने के बाद घायल के चाचा ने अस्पताल में हरीश की पहचान की।
हरीश की पत्नी पिंकी ने गांव शहबाजपुर खालसा के राम अवतार और सोनू के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
शहबाजपुर खालसा निवासी रेहड़ी लगाने वाला हरीश 13 अक्तूबर को अपने घर के बाहर ही खड़ा था, तभी गांव के रहने वाले युवक राम अवतार और सोनू ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
दोनों ने उसके साथ मारपीट कर अजरका के निकट रेल की पटरियों पर फेंक दिया। राहगीरों ने युवक को अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया।