फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा: केजरीवाल की इस योजना ने बटोरी सुर्खियां, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की लागू करने की मांग

Wed, 30 Aug 2023 06:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा में केजरीवाल की शहीद सम्मान योजना की गूंज उठी। पूर्व सीएम ने तारीफ की। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले कि पंजाब सरकार 'शहीदों को सम्मान' दे रही है, हरियाणा सरकार भी लागू करे।
विज्ञापन
सदन में बोलते हुड्डा और विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने आप सरकार की शहीद सम्मान योजना की सदन में खड़े होकर तारीफ की है। उन्होंने इस योजना को हरियाणा सरकार से लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीदों को एक एक करोड़ और उनके बच्चों को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। यह काम हरियाणा सरकार को भी करना चाहिए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहीद सम्मान 'योजना' आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लाई योजना है, जिसके तहत देश के लिए शहीद होने वाले हर जवान के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ की धनराशि और दिए जाने का प्रावधान है। वहीं इस योजना को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी अपनाया है।
 

जिसके तहत पिछले दिनों लेह में शहीद हुए जवानों के परिवारों को भी एक करोड़ रुपये सहित सरकारी नौकरी देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। पंजाब सरकार के इस कदम का हवाला देते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा में तारीफ की और इसे हरियाणा सरकार से भी लागू करने की अपील की है। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस योजना ने फिर सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें