फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेब्रा क्रॉसिंग होंगे दुरुस्त, नंबर प्लेट छुपाने वालों पर बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से बने जेब्रा क्रॉसिंग दुरुस्त किए जाएंगे। इसे लेकर एडीसी योेगेश मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, साथ ही बरसात में जिन सड़कों से सफेद पट्टी मिट गई है, उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा। इसके अलावा नंबर प्लेट छुपाकर वाहन दौड़ाने वालों पर भी सख्ती बढ़ गई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस की ओर से आंकड़े प्रस्तुत किए गए कि ऐसे 575 वाहनों के चालान किए गए हैं।

मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जेब्रा क्रॉसिंग और वाहनों की नंबर प्लेट पर अंक छुपाने का मुद्दा भी गूंजा। इन दोनों मामलों को 16 और 17 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर सड़क सुरक्षा समिति ने भी संज्ञान लिया है। इससे पहले 20 जनवरी को रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (आरएसओ) यूनिट ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया और करनाल के एसडीएम प्रदीप से मुलाकात कर शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। आरएसओ के प्रतिनिधियों ने भी बिना नंबर प्लेट के चलते दोपहिया वाहनों, गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने और बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिसंबर माह में हुए 34796 वाहनों के चालान

बैठक में बताया कि दिसंबर 2025 में 34 हजार 796 चालान काट कर 80.63 लाख रुपये जुर्माना किया गया। इनमें ओवर स्पीड के 7405, बिना हेलमेट के 14212, शराब पीकर वाहन चलाने के 112, लेन चेंज के 1950, गलत दिशा में वाहन चलाने के 536, गलत पार्किंग के 1000, लाल बत्ती उल्लंघन के 766, बिना थ्रर्ड पार्टी बीमा के 2548, जेब्रा क्रासिंग के 533, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के 4511, बिना सीट बेल्ट के 12 चालान काटे गए। इसके अलावा आरटीए की ओर से दिसंबर 2025 में 311 चालान काट कर 1,15,52,400 रुपये जुर्माना किया गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें