फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैरी बैग गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 28 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
केरी बैग के गोदाम में लगी आग स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के खाटू श्याम मंदिर के नजदीक भगत मंडी में सोमवार की रात को कैरी बैग के गोदाम में आग लग गई। आग भीषण हो गई और गोदाम में रखे कैरी बैग, प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
भगत मंडी के निवासी नरेंद्र, अंकुश, ओमप्रकाश, विनोद ने बताया कि कैरी बैग और प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैलती रही। इससे आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। गोदाम के अंदर ही कैरी बैग बनाने का काम किया जाता है। गोदाम रिहायशी इलाके में होने के कारण लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि इस तरह से रिहायशी इलाके में फैक्टरी या गोदाम नहीं होना चाहिए, आग या हादसे की स्थिति में आसपास के घरों को नुकसान की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोदाम मालिक विकास वर्ग ने कहा कि जब आग लगी वो अपने घर के अंदर थे। अचानक बिजली कम ज्यादा हुई, उन्होंने घर से बाहर निकलकर गोदाम की तरफ देखा तो आग लगी हुई थी। फायर स्टेशन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि फैक्टरी व गोदाम के मालिक विकास गर्ग ने दमकल विभाग से फायर संबंधी कोई भी एनओसी नहीं ली हुई है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान व प्रतिष्ठानों को फायर एनओसी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें