युद्धवीर ने अंडर 14 बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता।
घरौंडा। सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में घरौंडा कस्बे के घोघड़ीपुर गांव के युद्धवीर ने रजत पदक जीतकर गांव व जिले का नाम प्रदेशस्तर पर रोशन किया है। सोमवार को युद्धवीर के गांव पहुंचने पर उसका ग्रामीणों ने स्वागत किया।
उन्होंने अंडर-14 आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा की। फाइनल में उनको सोनीपत के बॉक्सर ने हराया। उनके पिता दलबीर सेन ने कहा कि युद्धवीर ने हिसार के गंगवा गांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर मिसाल पेश की है। युद्धवीर की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई उन्हें बधाई देने आ रहा है।