फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवकों ने मचाया उत्पात, 20 गाड़ियों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गोशाला रोड और सदर बाजार क्षेत्र में हाथ में हथियार लिए बाइक सवार दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब डेढ़ बजे 15 से 20 कारों के शीशे तोड़ दिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाइक से उतरते ही गाड़ियों पर हमला करने लगा। उसने एक-एक कर गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए और फिर बाइक पर सवार होकर निकल गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, क्योंकि गाड़ी मालिकों का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों ने खाटूश्याम मंदिर, गोशाला रोड, चांद सराय, सदर बाजार, इंदिरा कॉलोनी, जीटी रोड समेत अन्य इलाकों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय निवासी विकास, रामेश्वर, धीरज, विनोद और अमित का कहना है कि आरोपी गऊशाला रोड की तरफ से आए और जुंडला गेट की ओर निकल गए। रात करीब डेढ़ बजे शीशे टूटने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, तो दो युवक बाइक पर आते दिखे, जिनमें से एक ने उतरकर गाड़ियों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। आरोपी नशे की हालत में थे और दहशत फैलाने के इरादे से गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। थाना शहर प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें