करनाल। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती और युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी तक देशभर में युवा, छात्र स्वदेशी संकल्प को लेकर दौड़ लगाएंगे। इसका आगाज स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी 12 जनवरी को किया जाएगा।
स्वदेशी और स्वावलंबन की अलख जन-जन में जगाने के लिए यह संकल्प अभियान देशभर में चल रहा हैं। उन्होंने बताया कि कन्या कुमारी में विवेकानंद केंद्र से स्वदेशी संकल्प संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जो देशभर में भ्रमण करेगी। इसके अलावा गुवाहाटी, कश्मीर, सुदूर अरुणाचल सहित देश के उत्तर, पूर्व दक्षिण,पश्चिम, मध्य भारत में भी स्वदेशी संकल्प दौड़ होगी। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को स्वदेशी मूल्यों, आत्म निर्भर भारत, शारीरिक स्वास्थ्य,अनुशासन टीम वर्क तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना हैं। ब्यूरो