फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवाओं ने योग को अपना बढ़ाई स्मरण शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। योग युक्त हरियाणा, रोग मुक्त हरियाणा थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, एनएनएस, एनसीसी के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस मौके पर युवाओं ने सूक्ष्म योग क्रियाएं की। युवाओं का कहना है कि उन्होंने जब से योग को जीवन में अपनाया है, अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाया है। रोजाना के योग से जहां दिनचर्या में सुधार हुआ है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति हुई है।


योग से सिर दर्द की समस्या से मिली निजात
उनके सिर में रोजाना अजीब सा दर्द रहता था। जब से निरंतर योगाभ्यास शुरू किया है तो सिर दर्द की समस्या से निजात मिली है। अब शरीर हर समय चुस्त रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। 12 साल की उम्र में ही स्मरण शक्ति कमजोर को गई थी। अब निरंतर योग करने से याददाश्त भी बढ़ी है, पढ़ा हुआ सब याद रहता है।
विज्ञापन

- रोहन, विकास कॉलोनी


योग से दिनचर्या में आया सुधार
वह तीन साल से निरंतर योग कर रहा है। योग करने से उनकी दिनचर्या में काफी सुधार आया है। योग अभ्यास के बहाने वह सुबह जल्दी उठता है और अपने माता-पिता को प्रणाम करने के बाद घर की छत पर जाकर योग करता है। योग के कई चमत्कारी लाभ है, अब एक बार में ही सब याद हो जाता है।
विज्ञापन

- नितिन, सेक्टर चार


योग से पाचन में आया सुधार
योग करने से शरीर में काफी लाभ हुआ है। पहले न तो बूख लगती थी और न ही कुछ अच्छा लगता था। जब से योग शुरू किया है पाचन तंत्र के साथ-साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ी है। अब वह एक साल से निरंतर योग कर रहा है। माता-पिता सुबह योग के लिए जल्दी उठा देते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें