फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में युवक की मौत, बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मूनक रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी 10 साल की भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी भतीजी को समालखा से आई फ्लू की दवाई दिलाने के बाद ससुराल लौट रहा था।
विज्ञापन

जलालपुर गढ़ी निवासी बाशिद (22) शनिवार को अपने बहनोई और 10 साल की भतीजी के साथ पानीपत के समालखा से आई फ्लू की दवाई लेने के बाद अपने ससुराल बड़ौता लौट रहा था। जबकि बहनोई दूसरी बाइक पर था। जैसे ही बाशिद मूनक रोड स्थित टाइल फैक्टरी के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे चाचा और उसकी भतीजी काफी दूर तक घिसटते हुए गए। जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें