फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। नहर में छलांग लगाने से पहले युवकों ने वीडियो भी बनाया। युवक को डूबता देख कुछ युवाओं ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे असफल रहे। इधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राम नगर निवासी 24 वर्षीय विशाल अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। इस दौरान उसने नहर में छलांग लगा दी। युवक की पिछले साल ही मंगल कालोनी की लड़की से शादी हुई थी। मां विमला का कहना है कि बहू से लड़ाई हुई थी। वह अपने मायके गई हुई है। विशाल कल बहू को बुलाने गया था।, लेकिन बहू ने आने से मना कर दिया था। वहीं दोस्त पवन का कहना है कि हम सभी मस्ती कर रहे थे। हमने कूद कर बचाने का प्रयास किया। लेकिन उस असफल रहे और वह डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें