फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घूमने चला गया छात्र, लापता समझ दर्ज कराई गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सैनिक स्कूल कुंजपुरा की घटना, कुछ घंटों बाद लौट आया छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा से 10वीं का छात्र लापता हो गया। प्रबंधक ने छात्र के परिजनों को सूचना देकर उसकी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन बाद में छात्र अपने घर पहुंच गया। छात्र ने परिजनों को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चला गया था। जींद निवासी नाबालिग छात्र सैनिक स्कूल कुंजपुरा में 10वीं में पढ़ता है, जो कि शनिवार की शाम साढ़े चार बजे स्कूल कैंपस से लापता हो गया था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कुंजपुरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि ड्यूटी मास्टर सुनील राणा ने शनिवार को 4:30 केडेट की गिनती की तो एक 10वीं का छात्र नहीं मिला। ड्यूटी मास्टर ने हाउस मास्टर भास्कर शुक्ला को फोन पर मामले से अवगत करवाया। इसके बाद छात्रावास व अन्य से पूछताछ की गई। पता चला कि शाम चार बजे के बाद छात्र को स्कूल में किसी ने नहीं देखा। इसके बाद घटना की सूचना प्रिंसिपल व छात्र के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनके पास न तो छात्र का फोन आया न उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो 2:45 बजे तक वह स्कूल परिसर में था, उसके बाद वह कहीं नजर नही आया। पुलिस व स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार लापता कैडेट को तलाश करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान छात्र के अपने घर पहुंचने का पता चला। छात्र जब अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने बात की। छात्र ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक ने अपनी रिपोर्ट वापस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें