फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- परिजन बाेले, पड़ोसियों ने की थी आमिर की पिटाई, इसलिए गई जान
विज्ञापन

- मृतक के भाई पर दर्ज कराया था पॉक्सो एक्ट के तहत केस, मामले में छह लोग हैं जेल में बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रामनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिव कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को पड़ोस में रहने वाले युवकों ने पीटा था। वहीं, मृतक के भाई पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इस मामले में छह लोग जेल में हैं।
शिव कॉलोनी निवासी आमिर खान (23) की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को मृतक आमिर खान के भाई पर पड़ोसियों ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। तभी से गुड्डी पक्ष के लोगों के साथ आमिरखान पक्ष के लोगों के बीच विवाद चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को ही पड़ाेस में रहने वाली गुड्डी और उसके लड़कों ने आमिर को बेरहमी से पीटा। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।
जसविंदर सिंह, प्रभारी थाना रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें