फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध से दवा लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जींद-बंदराला रोड पर भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय बंदराला गांव निवासी अरुण उर्फ नीतिश की मौत हो गई। अरुण की तबीयत खराब थी और वह दवा लेकर असंध से लौट रहा था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, अरुण के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह पिछले करीब 15 साल से करनाल में अपनी बहन के पास रह रहा था। मजदूरी कर गुजारा करता था। असंध थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम को जींद-बंदराला रोड पर भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने अरुण की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की टंकी टूटकर दूर जा गिरी। पुलिस वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें