फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मॉनिटरिंग एप से जांचेंगे शैक्षणिक स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा निपुण मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को दूसरा बैच शुरू किया गया। इस बैच में बाल वाटिका-तीन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निपुण मिशन योजना के समन्वयक अंशुल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद स्कूलों में शिक्षा विभाग ओर से मॉनिटरिंग एप से शैक्षणिक स्तर की जांच की जाएगी। इसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को जांचा जाता है। एप में प्रश्न होते हैं जो शिक्षकों के लिए अलग होते हैं और विद्यार्थियों के लिए अलग। ऐसे में इससे यह पता चल पाता है कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान बच्चों तक पहुंच रहा है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें