फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू से युवक की मौत, 15 दिन बाद पुष्टि

Sat, 02 Dec 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के एक युवक की डेंगू से हुई मौत क्षेत्रों के विवाद में उलझी रही। मौत होने के 15 दिन बीतने के बाद करनाल के जिला स्वास्थ्य विभाग ने उक्त युवक की मौत को अपने क्षेत्र में दर्ज कर लिया है। जिले में अब दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक महिला व एक पुरुष शामिल है।
करीब 15 दिन पहले करनाल शहर के एक कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय युवक की डेंगू से मोहाली (पंजाब) में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतक युवक गुरुग्राम में नौकरी करता था और करनाल शहर में अपने घर पर सप्ताह में केवल एक दिन के लिए ही आता था। वहीं दूसरी ओर उसका इलाज पंजाब के मोहाली जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं मृतक युवक शुगर की बीमारी थी और वह करीब पिछले दो वर्ष से डायलिसिस पर चल रहा था। इलाज के दौरान मोहाली के डॉक्टरों ने उसका डेंगू का टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। मरीज को किसी भी तरह के डेंगू के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे।
इसके साथ ही इलाज के दौरान उसकी मोहाली के अस्पताल में मौत हो गई। मौत होने के बाद मोहाली अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे करनाल भेज दिया। इसके बाद उसकी जांच बैठी। इस जांच को करने में स्वास्थ्य विभाग को 15 दिन लग गए।
जिले का 538 पर पहुंचे पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 4795 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 23 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 15 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ शुक्रवार को 96 संदिग्ध सैंपलों में से तीन व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 538 पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के सात लाख 27 हजार 655 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 7069 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 3861 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं जिले में डेंगू से दो मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक युवक कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। वहीं उसकी ट्रैवल हिस्ट्री थी। जांच व अन्य कारणों को देखते हुए ही मौत का कारण स्पष्ट करने में समय लग गया। - डॉ. अनु शर्मा, उप सिविल सर्जन, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें