फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कैरवाली में कामकाज करने के बाद घर के पास खड़े होकर बात कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैरवाली निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वह आरएलएस कालरम स्कूल में चालक है। उसके पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया। परिवार में मां और दो भाई और तीन बहन हैं। जिसमें छोटा भाई राजेश मजदूरी करता था। तीन नवंबर को राजेश काम करने के बाद बाइक से गांव आया।
विज्ञापन

वह घर के पास गली में खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान नंगला चौक की तरफ से ट्रक आया। मोड़ पर चालक ने ट्रक को मोड़ने का प्रयास किया मगर राजेश को टक्कर लग गई। जिससे युवक के सिर में काफी चोटें लगी। परिवार के लोग उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें