फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच सालों में पहली बार डेंगू मरीजों की संख्या 400 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को डेंगू के चार मरीज मिले, 401 हुए कुल मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहा है। पिछले पांच साल के मुकाबले पहली बार डेंगू ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में डेंगू के चार केस मिले हैं और जिले में अब डेंगू का आंकड़ा 401 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 6,05,873 घरों को वीबीडी टीम द्वारा कवर किया जा चुका है। जिनमें अब तक 6456 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 3508 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं, जिले में डेंगू से एक मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें लोग

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों की सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। लोगों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। वहीं प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए। वहीं डेंगू के लक्षण महसूस होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में खून की जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें, स्वयं से दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में आए डेंगू के केस
वर्ष केस
2018 106
2019 27
2020 93
2021 304
2022 335
2023 401
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें