करनाल। नमस्ते चौक के नजदीक कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
श्याम नगर निवासी रविकांत ने बताया कि वह गांव दाहा जागीर में किसी काम से गया था। रात को जब वह वापस आ रहा था तो उसने देखा कि पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से तेज रफ्तार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना शहर के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। -ब्यूरो