करनाल। टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने एक लाख पांच हजार रुपये का चूना लगा दिया। एसपी को दी शिकायत में सदर बाजार टिंबर मार्केट निवासी अनुराग फुल्ले ने बताया कि मोबाइल पर कॉल आई। उसने खुद को एयरटेल कर्मचारी बताया। अनुराग ने बताया कि एक दिन पहले मैंने एयरटेल में मोबाइल का बैलेंस कटने की शिकायत दी थी। आरोपी ने मुझे बातों में उलझाकर रिफंड दिलवाने की बात की। इस बीच पेटीएम से लिंक मेरी माता के बैंक खाते से 1.05 रुपये कटने का मैसेज आ गया। अनुराग की शिकायत पर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। -ब्यूरो