फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुराचार

Wed, 11 Dec 2013 12:28 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा के एक गांव में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुराचार किया। आरोप है कि युवक खाने की चीज दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हो गई है। वहीं बच्ची के चाचा की शिकायत पर पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

समाचार लिखे जाने तक आरोपी गांव गुलडेहरा वासी राजेश कुमार फरार था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गत शाम उसकी पांच वर्षीय भतीजी बच्चों के साथ गली में खेलने के लिए गई थी। जिसके बाद वह काफी समय तक घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की।

इसी दौरान कुछ बच्चों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी भतीजी को एक दुकान से खाने की चीज दिलवाकर अपने घर ले गया है। जब वे उस युवक के घर पहुंचे तो युवक बच्ची से दुराचार कर रहा था। इस दौरान जब आरोपी राजेश कुमार ने उन्हें देखा तो घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पिहोवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ ले जाकर उसका मेडिकल करवाया।

 जहां डाक्टरों ने बच्ची से दुराचार की पुष्टि की। मेडिकल में घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें