फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाली जिम में मिला युवती का शव, गले पर निशान, हत्या का आरोप

Sat, 07 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। एसडी मंदिर के समीप स्थित एक खाली जिम में शुक्रवार शाम को डिंगरमाजरा रोड निवासी पूनम (23) का शव मिला है। सूचना मिलते ही घराैंडा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवती के गले पर निशान मिले हैं। वहीं माैके से लोगों ने सागर नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने सागर पर ही गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल घराैंडा थाना पुलिस जांच कर रही है।

युवती के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनकी बेटी घर से सिलाई-कढ़ाई करने का सामान लेने तकिया मार्केट में गई थी। शाम तक वापस नहीं लाैटी। उन्हें शाम को सूचना मिली कि उनकी बेटी पूनम का शव जिम के अंदर पड़ा हुआ है। सूचना के बाद परिजन माैके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पूनम की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोप है कि आरोपी सागर जिम के मालिक जोनी की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन


मां की हो चुकी माैत

पूनम की कई वर्ष पहले शादी हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से तलाक हो गया था। उसके बाद से वो पिता के घर पर ही रह रही थी। उनकी माता की पहले ही माैत हो चुकी है। अब परिवार में पिता और भाई हैं। पिता साइकिल पर फेरी लगाकर ताला ठीक करने और चाबी लगाने का काम करते हैं। युवती कपड़ों की सिलाई कढ़ाई करके परिवार का पालन पोषण करती थी।

सागर के साथ दो लड़कियों पर भी शक

पूनम के परिजनों ने शक जताया कि उनकी बेटी की हत्या अकेला सागर नहीं कर सकता। उसके साथ हत्या में दो लड़कियां और अन्य आरोपी शामिल हैं। परिजनों ने मांग की कि दोनों लड़कियों को भी गिरफ्तार किया जाए। आरोप है कि दोनों लड़कियां रोजाना उनकी बेटी को घर से बुलाकर अपने साथ ले जाती थीं। अब आरोपियों की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


-

वर्जन

जिम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की माैत हुई है। एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर करनाल अस्पताल के शवगृह पहुंचाया है। युवती के गले पर निशान मिले हैं। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार, जांच अधिकारी, थाना घराैंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें