करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ब्लॉक चिड़ाव इकाई की बैठक जुंडला स्थित प्रजापति धर्मशाला में खंड प्रधान जगन्नाथ राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले साथियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रधान बलराज सिंह, मनोहरलाल और ईश्वर सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम और मान्यता प्राप्त संस्थाओं से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त विधेयक वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ईश्वर सिंह नरवाल, नन्हाराम, बाबूराम, सुरेंद्र सिंह रावत, ईश्वर हथलाना आदि मौजूद रहे। संवाद