फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-32-33 थानाक्षेत्र निवासी दोस्त के घर जा रहे युवक पर बाइक सवार अज्ञात युवक ने गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। भागते हुए युवक के पैर में गोली लगी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ देखकर आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस ने घायल युवक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। दिनेश गाड़ी पर चालक है। वह 29 जनवरी की रात गली नंबर-पांच निवासी दोस्त मुकेश के घर पर गया था। जैसे ही वह युवक घर के नजदीक पहुंचा तीन अज्ञात युवक आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। तीनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यह बचना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और गोली मारने लगा। पीड़ित युवक खुद को बचाते हुए भागने लगा मगर एक आरोपी ने गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें