फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को इंडोनेशिया भेजकर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 10 लाख रुपये लेकर इंडोनेशिया में बंधक बना लिया है। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में चोरकारसा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा अमेरिका जाना चाहता था। उसे पता चला कि बांबरेहड़ी निवासी सतपाल लोगों को विदेश भेजता है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2024 को उसका बेटा सतपाल से मिला था और उसके कहने पर जयसिंहपुरा निवासी पम्मी को 10 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को इंडोनेशिया में डेढ़ महीने रखा हुआ है। आरोपी उसे वापस भी नहीं भेज रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी उसके बेटे को वापस भेजने के लिए अब 20 लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़ित के पिता का कहना है कि उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें