फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी के चार दिन बाद युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/कुंजपुरा। शादी के चार दिन बाद युवक लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार शादी के अगले दिन पग फेरे को लेकर दोनों परिवारों में अनबन हो गई थी। इसके बाद दुल्हन पिता के घर चली गई। दुल्हन को मनाने और वापस लाने के लिए जब युवक पहुंचा तो उससे लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में सभी से माफी मंगवाई।
विज्ञापन

लड़के की मां की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में कुंजपुरा निवासी गुरमेजों ने बताया कि उसे बेटे प्रिंस की शादी डबरकी पार की निशा के साथ 30 जनवरी 2025 को हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच लड़की को वापस घर भेजने पर अनबन हो गई।
बाद में लड़की अपने पिता इंद्रपाल के पास चली गई। जब उनका बेटा प्रिंस उसे लेने गया तो उन्होंने बेटे के साथ गाली गलौज की। इसके बाद दो फरवरी को लड़की वालों ने उसे थाना कुंजपुरा बुलवाया और सबसे माफी मांगने को कहा। पुलिस ने चार फरवरी को उसे फिर थाने में बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन फरवरी से प्रिंस लापता है। उन्होंने लड़की वालों पर शक जताया है। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें