माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल के बागवानी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने मुलाना में आयोजित सात दिवसीय शिविर में खेलकूद सहित विभिन्न प्रतिभागिताएं आयोजित की।
रस्साकशी में खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रागनी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया। कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। एमएचयू के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने विजेताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एनएसएस स्वयं सेवकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी निभानी चाहिए, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ हर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। छात्र कल्याण निदेशक प्रो. रंजन गुप्ता ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में एमएचयू लगातार हर विधा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ऐसे ही सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार, डॉ राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
सांस्कृतिक समूह गायन प्रतियोगिता में खुशदिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में निविता ने दूसरा स्थान पाया।
प्रियांशा ने समूह देशभक्ति नृत्य में प्रथम, रस्साकशी में द्वितीय, वॉलीबॉल में तृतीय, सोलो कल्चरल नृत्य में तीसरा स्थान पाया। अंजलि ने खजाने की खोज में प्रथम, स्किट प्रतियोगिता में चेतना ने दूसरा, एकता ने वॉलीबॉल में प्रथम और पोस्टर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया।