फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। मामा के मकान निर्माण में मदद के लिए आए भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रिंकू (30) गगसीना स्थित मामा के घर से अपने घर पानीपत के थिराना गांव जा रहा था।
विज्ञापन

मूनक के नजदीक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
मूनक थाने में दी शिकायत में थिराना गांव निवासी बालरिशी ने बताया कि हम तीन बहनें और दो भाई हैं। बड़ा भाई रिंकू और वह मामा के घर गांव गगसीना में आए थे। बुधवार की रात को वे बाइक पर घर जा रहे थे। गांव मूनक से निकले तो यहां तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें