फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को पड़ोसियों ने पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। खरकाली गांव में घर के बाहर कुत्ते को टहला रहे एक युवक पर चार पड़ोसियों ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बलवान ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा संदीप कुमार ओसवाल कंपनी कुटेल में नौकरी करता है। वह 30 जून की रात साढ़े आठ बजे अपने कुत्ते को गली में घुमा रहा था। उसी दौरान उसके भाई बजिंद्र की पत्नी रोशनी घर से बाहर निकलकर उसके बेटे व उसे गाली देने लगी। उसके बाद उसने अपने दोनों लड़के अंकित व अमित और अन्य दो लड़कों को बुलाकर संदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर होने पर वह और उसकी बेटी व पत्नी घर से बाहर आए और बेटे को बचाया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें