फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में स्कूटी सवार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर झिलमिल ढाबा के सामने तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कर्ण विहार निवासी गुरबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 21 जून को उसके पिता अमरजीत सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सीएचडी सिटी गुरुद्वारा से दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे अपने घर कर्ण विहार आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। आरोपी बोलेरो चालक टक्कर मारते ही फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें