फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर के पीछे मिले चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 02 Mar 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

कर्ण विहार इलाके में शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी बाइक के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
शीतल, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल जिले के कर्ण विहार इलाके में शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी बाइक के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। राहगीरों ने  युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी।  सूचना मिलने के बाद परिजन उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए लेकर रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही शीतल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टरो ने परिजनों को बताया कि उसके सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। वहीं, मृतक युवक की बाइक बिल्कुल ठीक है। ऐसे में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें