संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिव कॉलोनी गली नंबर एक विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक श्री मोरवी नंदन परिवार और श्री रघुपति ग्रुप की ओर से श्री श्याम बाला जी संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार हेमंत ललित ने श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा, तुम भी आना मेरे घर आज तमाशा होगा, तुम भी आना, सामने आके आज भी पर्दा होगा, रोज अगर ऐसा ही होगा तो कैसा होगा... भजन गाया।
कलाकार संजय दिवाना ने, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है, मेरे माझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ, बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संकीर्तन के दौरान जहां कोलकाता के फूलों से श्री खाटू श्याम बाबा का शृंगार किया गया वहीं सुंदर लाइटों से बप्रा को भी सजाया गया था। वीरवार शाम को पंडित विनय गौतम ने श्रद्धालु कमल गोयल,अतुल गुप्ता, प्रवीन वर्मा, मुकेश, रवि, सचिन, विवेक,राधव, काकू और विक्की से विशेष करवा बाबा की जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का आयोजन किया गया।
21.... शिव कॉलोनी में आयोजित संकीर्तन में सजाया गया श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार। संवाद