फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद बहुरेंगे 141 शास्त्री अध्यापकों के दिन, बनेंगे प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। जिले के 141 शास्त्री अध्यापकों को 12 साल बाद तरक्की मिलेगी, क्योंकि सरकार ने संस्कृत अध्यापकों को प्रमोशन देकर प्रवक्ता बनाने पर मुहर लगा दी है। जिसको लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से वरिष्ठ शास्त्री अध्यापकों की सूची मंगवाई जा रही है। प्रदेश में लगभग 5100 संस्कृत शास्त्री (संस्कृत) अध्यापक हैं। जिनमें से करीब एक दशक बाद दो हजार वरिष्ठ अध्यापकों की सूची सभी दस्तावेजों समेत मांगी गई है। इनमें से करीब 950 शास्त्री अध्यापकों को तरक्की मिलेगी। हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ के कोषाध्यक्ष जयकरण शर्मा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से संस्कृत अध्यापकों में खुशी है, क्योंकि जो लंबे अरसे से सेवाएं दे रहे हैं, उनको अपना हक मिल रहा है। संवाद
2012 और 2017 में बदला नियम
1998 में बने नियम के अनुसार जो शास्त्री एमए या आचार्य होता था उनको प्रमोशन मिलती थी। 2012 में सरकार ने नियम बदलते हुए एमए और बीएड को ही प्रमोशन मिलने की बात कही। अध्यापकों ने इसके खिलाफ कोर्ट में केस जीत लिया। जिसके बाद 2017 में फिर नियम में संशोधन करते हुए सभी पात्रों को प्रमोशन मिलने का नियम जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी होगी प्रमोशन
नियम के अनुसार शास्त्री अध्यापक (बीए), ओटी अध्यापक बीएड और आचार्य अध्यापक (एमए) के बराबर है। नए नियमों के मुताबिक अब इन सभी को प्रमोशन का अधिकार है। 2012 से पहले यही नियम था।
सरकार की ओर से वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दी जा रही है। जिसका सभी अध्यापक स्वागत करते हैं।
-जयकरण, कोषाध्यक्ष हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ
कई साल से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अध्यापकों को देर से ही सही पर अपना हक मिल रहा है।
-दिनेश कुमार, जिला प्रधान हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ
प्रमोशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठ शास्त्री अध्यापकों की लिस्ट मांगी गई है जो विभाग को भेजी जा रही है।
रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें