फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से होता है लोक कल्याण, सकारात्मक ऊर्जा का संचार : पुरी

विज्ञापन
पिहोवा। शनिदेव की पूजा करते स्वामी खटवांग पुरी एवं अन्य सेवक। संवाद
विज्ञापन
- पीठ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तीन दिवसीय भव्य शनि यज्ञ का शुभारंभ, 16 को होगा संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। श्री दक्षिणा काली पीठ में संस्थापक व महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में तीन दिवसीय भव्य शनि यज्ञ का शुभारंभ हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी, स्वामी ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पीठ के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय शनि यज्ञ का आयोजन विशेष रूप से लोक कल्याण, ग्रह दोषों की शांति तथा मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्वप्रथम भगवान शनिदेव का पवित्र स्नान कराया, जिसके बाद विधिवत पूजा-पाठ व हवन यज्ञ किया। शनिवार 16 मई को शनि यज्ञ सायं छह बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। महंत बंसीपुरी ने कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। बलवान शर्मा, रणदीप खुराना, रोहित गर्ग, रिंकी गर्ग, राकेश शर्मा और अजय गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें