पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पर हुए दुराचार के मामले में मंगलवार को
जांच अधिकारी ने रेस्ट हाउस पर पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान
दर्ज किए। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
रेस्ट हाउस पर
एक महिला के साथ वीआईपी रूम में दुराचार के बाद चुप्पी साधे विभाग के
अधिकारी कई दिनों के बाद हरकत में आए हैं। वीआईपी रूम खुलवाने में संलिप्त
एक अधिकारी के आदेश पर रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह को सस्पेंड कर दिया
है और जांच का जिम्मा पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला को दिया है।
मंगलवार
को एक्सईएन सिंगला ने रेस्ट हाउस में करनाल के एक्सईएन योगेश मेहरा, एसडीओ
जगदीश दहिया व चौकीदार के बयान दर्ज किए और इस मामले से जुडे़ पहलुओं पर
जांच पड़ताल की।
छोटे कर्मचारी पर ही गिरती है गाज
सस्पेंड
चौकीदार का कहना है कि आखिरकार उसका क्या कसूर है। उसने तो केवल अपने
अधिकारियों के आदेशों की पालना की है। अगर आदेशों की पालना नहीं करता तब भी
उस पर गाज गिर सकती थी। एक्सईएन योगेश मेहरा ने कहा कि
चौकीदार को अब तक मौखिक तौर पर जांच कर सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच
पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला को सौंप दी गई है। जांच
अधिकारी एक्सईएन एचएल सिंगला ने कहा कि मंगलवार को रेस्ट हाउस पर इस मामले
से जुडे़ अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए है।
अभी जांच जारी है।