फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Tue, 13 May 2014 12:27 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना केंद्र के पास सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे। केंद्र के आसपास के कुछ क्षेत्र को सील किया जाएगा।
विज्ञापन


16 मई को रेलवे रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एसडी मॉडल स्कूल में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त बलराज सिंह ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, उम्मीदवारों तथा चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक में मतगणना को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्वक तरीके से की जाएगी।

उपायुक्त ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को कहा कि मतगणना के दौरान जो भी एजेंट बनाए जाएंगे, उन्हें व्यवस्था के बारे में 15 मई को दोपहर दो बजे संबंधित मतगणना केंद्रों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति, कर्मचारी व अधिकारियों को मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, हथियार आदि को भी मतगणना केंद्र में ले जाने की भी अनुमति नहीं है। मतगणना एजेंट भी एक टेबल से दूसरी टेबल तक नहीं घूम सकेंगे। जिस एजेंट को बाहर जाना है तो वे अपना पहचान पत्र पुलिस को जमा करवाकर जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि मतगणना के दौरान कोई एजेंट अव्यवस्था फैलाता है तोे चुनाव आयोग द्वारा हिदायत दी गई है कि संबंधित एआरओ उस एजेंट को मतगणना केंद्र से बाहर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना जिला निर्वाचन अधिकारी की टेबल पर प्रात: 8 बजे से की जाएगी। इसके बाद 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम मशीनों से गिनती आरंभ होगी। जब भी स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकाली जाएगी व उन्हें खोला जाएगा, इन सबकी जानकारी उपस्थित एजेंटों को दी जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को कहा कि मतगणना बिना किसी भेदभाव से की जाएगी। प्रशासन इसके लिए तैयार है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा, पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, नगराधीश डीआर कैरों, करनाल लोकसभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतगणना के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नाकाबंदी कर एरिया किया जाएगा सील
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र को नाकाबंदी कर सील किया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे रोड, डीएवी स्कूल रोड, लक्कड़ मार्केट व शाखा ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा।

मतगणना के लिए उम्मीदवार व एजेंट डीएवी स्कूल के रास्ते से ही मतगणना केंद्र तक पहुंचेंगे। मतगणना के दिन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह स्थान मतगणना केंद्र के समीप है। प्रत्याशियों के समर्थकों को यदि अपने वाहन को पार्किंग स्थल तक ले जाना है तो वह माल रोड की तरफ से आ सकेंगे। मतगणना केंद्र के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें