फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन, एसडीओ के दर्ज किए बयान

Tue, 13 May 2014 11:32 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पर हुए दुराचार के मामले में मंगलवार को जांच अधिकारी ने रेस्ट हाउस पर पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


रेस्ट हाउस पर एक महिला के साथ वीआईपी रूम में दुराचार के बाद चुप्पी साधे विभाग के अधिकारी कई दिनों के बाद हरकत में आए हैं। वीआईपी रूम खुलवाने में संलिप्त एक अधिकारी के आदेश पर रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह को सस्पेंड कर दिया है और जांच का जिम्मा पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला को दिया है।

मंगलवार को एक्सईएन सिंगला ने रेस्ट हाउस में करनाल के एक्सईएन योगेश मेहरा, एसडीओ जगदीश दहिया व चौकीदार के बयान दर्ज किए और इस मामले से जुडे़ पहलुओं पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


छोटे कर्मचारी पर ही गिरती है गाज
सस्पेंड चौकीदार का कहना है कि आखिरकार उसका क्या कसूर है। उसने तो केवल अपने अधिकारियों के आदेशों की पालना की है। अगर आदेशों की पालना नहीं करता तब भी उस पर गाज गिर सकती थी। एक्सईएन योगेश मेहरा ने कहा कि चौकीदार को अब तक मौखिक तौर पर जांच कर सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला को सौंप दी गई है। जांच अधिकारी एक्सईएन एचएल सिंगला ने कहा कि मंगलवार को रेस्ट हाउस पर इस मामले से जुडे़ अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें