संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक।कुश्ती में अपने हुनर का गगसीना गांव के दूसरी कक्षा के छात्र सम्राट पहलवान को रविवार को गांव में सम्मानित किया गया। सम्राट ने 24 किलो भार वर्ग में स्कूल स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। कोच माशा पहलवान ने बताया कि सम्राट आर्य अखाड़े में अभ्यास करते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में किया गया था। सम्राट पहलवान ने रोहतक व झज्जर के पहलवान को पटखनी देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दो पहलवानों को 10-3 से हराया। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी खेलों से अपने गांव, माता-पिता और देश का नाम रोशन करता है। माशा पहलवान व करण शर्मा ने सम्राट को नोटों की माला पहनाई। ढोल के साथ नगर खेड़ा कमेटी और गांव वासियों ने उसका स्वागत किया। दिलबाग, जितेंद्र, अमित, गोवर्धन, गौरव, कोमल आदि मौजूद रहे।