फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा मंडी में डिजिटल कांटे के विरोध में मजदूरों ने की हड़ताल

Sat, 04 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। अनाज मंडी में डिजिटल कांटों को लेकर शुक्रवार को शुरू हुआ हंगामा शुरू कर दिया। सुबह से ही मंडी मजदूरों ने डिजिटल कांटों के विरोध में हड़ताल का एलान कर दिया था। पलायन की चेतावनी देते हुए काम पूरी तरह बंद कर दिया, देर शाम समझौते के बाद विवाद थमा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह मजदूरों ने मंडी में एलान कर दिया था कि यदि डिजिटल कांटे लगाए गए और मजदूरी नहीं बढ़ाई गई तो वे काम छोड़ देंगे और पलायन कर जाएंगे। मजदूरों के अचानक फैसले से मंडी का कामकाज ठप हो गया। मंडी प्रशासन ने ठेकेदारों को बुलाकर बैठक शुरू की। देर शाम समझौते की स्थिति बनी। हड़ताल समाप्त करने के लिए मजदूरों की दोनों प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि फिलहाल मंडी में डिजिटल कांटे लागू नहीं किए जाएंगे और मजदूरी बढ़ाई जाएगी।
अधिकारी गेटपास की दिक्कत न आने दें : हरविंद्र कल्याण
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शुक्रवार को अनाज मंडी पहुंचे और धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर वेरिफिकेशन, गेट पास जैसी समस्याएं आड़े नहीं आनी चाहिए। कोई तकनीकी समस्या है तो उसका शीघ्र समाधान करवाएंं। एसडीएम राजेश सोनी, डीएफएससी अनिल कुमार, मंडी सचिव चंद्र प्रकाश, मंडी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


डिफॉल्टर को नहीं खरीदने देंगे एक भी दाना : मंडी पहुंचे उपायुक्त उत्तम सिंह ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि मंडियों में मिलर्स की संख्या बढ़ाई जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखें जो मिलर्स डिफॉल्टर हैं, उनको धान का एक दाना भी नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें