फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल देकर आए कर्मी को दुकानदार ने नहीं आने दिया अंदर, सड़क पर गुजारी पूरी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के 43 के सामने आए हैं। इनमें कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति को पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। यूपी के गोरखपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने बताया कि वह लक्कड़ मार्केट में एक दुकान पर काम करता था। शनिवार को वह अपने गांव से लौटा तो दुकान मालिक ने कहा कि अपना कोरोना टेस्ट करा आओ, वह सैंपल देकर वापस आया तो दुकानदार ने कहा कि जब रिपोर्ट आएगी तभी वह उसे रखेगा। इस कारण उसे पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। जब सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को वह लक्कड़ मार्केट में सड़क पर बैठा मिला। इसके अलावा स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों की भी कोरोना चेन लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को 13 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाये गए उनमें एक अध्यापिका भी शामिल है। अब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से इसकी चेन लंबी होती जा रही है। रविवार को आए 19 केस पॉजिटिव के संपर्क में आने से हुए। 4 केस ट्रेवल हिस्ट्री के हैं। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 34,523 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 32,518 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1301 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है, 261 एक्टिव तथा 1027 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
प्रापर्टी डीलर, करियाना, मेडिकल स्टोर संचालक और आंगनबाड़ी वर्कर संक्रमित
कुल केसों में मॉडल टाउन निवासी प्रापर्टी डीलर, गांधी नगर निवासी करियाना और कंबोपुरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक समेत कृष्णा कालोनी निवासी एक आंगनबाड़ी वर्कर संक्रमित हैं। आरके पुरम में 4 केस, जिनमें 3 छात्र शामिल हैं, कंबोपुरा में 4 केस मिले जिनमें 2 छात्र शामिल हैं। सेक्टर 13 में 2 केस, जनकपुरी गौशाला में एक केस, उचाना में एक केस, अलीपुर खालसा में तीन केस जिनमें 2 छात्र हैं। जुंडला गेट में 2 केस जिनमें एक अध्यापिका शामिल है। लक्कड़ मार्केट करनाल सेक्टर 7 में एक-एक केस, सेक्टर 8 में 3 केस जिसमें किसान व एक छात्र शामिल है। कृष्णा कॉलोनी में तीन केस जिनमें 2 छात्र शामिल हैं, एक आंगनवाड़ी वर्कर है। सेक्टर 14 में तीन केस जिनमें एक छात्र शामिल है। दयाल सिंह कॉलोनी में एक केस, सेक्टर 14 कृष्णा मंदिर के पास एक केस, रास रेजिडेंस के पास एक केस, वजीर चंद कॉलोनी में 2 केस जिनमें 1 छात्र शामिल है। हांसी रोड पर एक केस जो कि छात्र है। बसताड़ा में एक केस, मॉडल टाउन में एक केस, इंद्री में एक केस पाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। जो बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें