फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिल में करंट लगने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र स्थित केएसआर राइस मिल में बुधवार रात काम करते समय करंट लगने से 29 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के गंगोह निवासी शहजाद हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर कुंजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहजाद कुंजपुरा की ओर स्थित केएसआर राइस मिल में काम करते थे। बुधवार रात वह मिल में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
परिजन नाजिम ने बताया कि शहजाद के चार बच्चे हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुंजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें