करनाल। कर्ण नगरी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में चार पदक जीते है। यह पदक एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने किड्स तथा सब जूनियर कैटेगरी में हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अगस्त तक सिरसा में आयोजित हुई। स्वर्ण पदक विजेता आरवी अब नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि उनकी अकादमी के खिलाड़ियों में किड्स कैटेगरी में अंडर 22 किलो में मनकीरत ने रजत पदक , मायरा ने 18 किलो में कांस्य पदक, आखिया कंबोज ने अंडर 27 किलो में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं सब जूनियर कैटेगरी में आरवी मदान ने अंडर 38 किलो भार वर्ग में चार फाइट में से तीन नॉकआउट फाइट करके उत्कर्ष प्रदर्शन किया और पानीपत, गुरुग्राम, पंचकूला तथा फरीदाबाद के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
अब आरवी 28 अगस्त से एक सितंबर को राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप कटक (ओडिशा) में भाग लेगी। सोमवार को अकादमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का लड्डू खिलाकर फूल मालाओं से और पदक पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।