फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक सप्ताह बाद भी पकड़ में नहीं आए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। भिवानी की शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध स्वरूप सोमवार की शाम को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। सेन चौक के नीचे से शुरू हुए इस कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने जलती मोमबत्तियां लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन से मनीषा के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और नाकामी के कारण मनीषा के परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा। कैंडल मार्च सेन चौंक से होते हुए रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा चौक तक निकाला गया। इस दौरान मनीषा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें