फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल में महिलाओं की संपत्ति 0.9 अंक बढ़ी, भागीदारी अब भी सीमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात लगातार होती है, लेकिन संपत्ति के मालिकाना हक के मामले में उनकी भागीदारी अब भी सीमित है। करनाल में महिला सदस्य के नाम अकेले या संयुक्त रूप से मकान अथवा जमीन वाले परिवारों का अनुपात पांच साल में महज 0.9 प्रतिशत अंक बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के पांचवें दौर में यह आंकड़ा 13.6 प्रतिशत था, जो छठे दौर में बढ़कर 14.5 प्रतिशत दर्ज हुआ है।
एनएफएचएस-6 के अनुसार, जिले के 14.5 प्रतिशत परिवारों में किसी महिला सदस्य के पास अकेले या संयुक्त रूप से मकान अथवा जमीन का मालिकाना हक है। एनएफएचएस-5 (2019-21) और एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों की तुलना करें तो इस अवधि में महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी में मामूली सुधार दर्ज हुआ है। यह स्थिति महिलाओं के आर्थिक अधिकारों और संपत्ति में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मालिकाना हक भी शामिल
सर्वेक्षण के इस संकेतक में ऐसे परिवार शामिल हैं, जिनमें किसी महिला सदस्य के पास मकान या जमीन अकेले अथवा किसी अन्य के साथ संयुक्त रूप से है। यानी 14.5 प्रतिशत का आंकड़ा केवल महिलाओं के अकेले संपत्ति का मालिक होने का नहीं, बल्कि संयुक्त मालिकाना हक का भी है। ऐसे में महिला के नाम संपत्ति दर्ज होने और उस पर उसके वास्तविक नियंत्रण के बीच अंतर को समझने के लिए अलग से जानकारी जरूरी है।
एनएफएचएस-5 में महिला सदस्य के नाम संपत्ति वाले परिवार : 13.6 प्रतिशत
एनएफएचएस-6 में महिला सदस्य के नाम संपत्ति वाले परिवार : 14.5 प्रतिशत

पांच साल में बढ़ोतरी : 0.9 प्रतिशत अंक

सर्वेक्षण का आधार : महिला के नाम अकेले या संयुक्त रूप से मकान अथवा जमीन
स्रोत : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, करनाल जिला तथ्यपत्रिका एनएफएचएस-5 (2019-21) और एनएफएचएस-6 (2023-24)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें