माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को घोघड़ीपुर गांव में जिला खेल विभाग की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। महिला पहलवानों की कुश्ती में मोरमाजरा, गगसीना और करनाल की खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। लड़कों में मंगलौरा के खिलाड़ी छाए रहे।
प्रतियोगिता में 11 से 20 साल तक के करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कियों की 28 से 62 किलो तक के वर्ग में स्पर्धा हुई। लड़कों की 28 से 70 किलो भारवर्ग की प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर तो हृष्ट-पुष्ट बनता ही है अनुशासन और भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने चार खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये देकर सम्मानित भी किया। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा, नोडल अधिकारी एडवेंचर जोगेंद्र कुमार, प्रशिक्षक सुरेंद्र चौहान, अश्वीन कुमार, वजीर सिंह, सतीश कुमार, ओंकार सिंह, कोच रोमिया मोकल के अलावा जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, धीरज खरकाली, देवेंद, सतबीर आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
- 28 किलो भार वर्ग में शिवांगी मोरमाजरा प्रथम, आरुषी असंध द्वितीय, काफी तृतीय रही।
- 32 किलो में वासवी करनाल प्रथम, आस्था कलरी द्वितीय, वृंदा मोरमाजरा व पूरवी असंध तृतीय रहीं।
- 36 किलो में लक्ष्मी गगसीना प्रथम, चीनू मोरमाजरा द्वितीय, सुनेहा मोरमाजरा व याशिका करनाल तृतीय रहीं।
- 40 किलो में युक्ति मोरमाजरा प्रथम, सोना मोरमाजरा द्वितीय, श्रद्धा असंध व मीनू मोरमाजरा तृतीय रहीं।
- 46 किलो में मानसी गगसीना प्रथम, शिल्पा मोरमाजरा द्वितीय, वंशिका मोरमाजरा व तन्नू असंध तृतीय रहीं।
- 49 किलो में अपेक्षा मोरमाजरा प्रथम, मानसी मोरमाजरा द्वितीय और इसी गांव की संस्कृति तृतीय रहीं।
- 53 किलो भार वर्ग में मनप्रीत करनाल प्रथम, मोना मोरमाजरा द्वितीय, महक असंध और वंशिका करनाल तृतीय रहीं।
- 56 किलो में कंगनप्रीत मोरमाजरा प्रथम, संजना असंध द्वितीय रहीं।
- 59 किलो में दीपांशी प्रथम और 62 किलो में अर्चना मोरमाजरा प्रथम व कोमल द्वितीय रहीं।
लड़कों की प्रतियोगिता - 28 किलो भार वर्ग में अनमोल मंगलोरा प्रथम, सम्राट गगसीना द्वितीय रहे।
- 32 किलो में जतिन मंगलोरा प्रथम, मनीष गगसीना द्वितीय रहे।
- 35 किलो में सागर मंगलोरा प्रथम, जयंत द्वितीय रहे।
- 40 किलो में शिवम गगसीना प्रथम, देवेश गगसीना द्वितीय रहे।
- 46 किलो में चिराग प्रथम, वदित गगसीना द्वितीय रहे।
- 52 किलो में अशीष मंगलोरा प्रथम, शिवम गगसीना द्वितीय रहे।
- 55 किलो में संचित करनाल प्रथम, नमन द्वितीय रहे।
- 60 किलो में रिक्की सालवन प्रथम, सावन द्वितीय रहे।
- 65 किलो में अभिषेक सांभली प्रथम, पियूष मंगलोरा द्वितीय रहे।
- 70 किलो में प्रिंस मंगलोरा प्रथम व नमन करनाल द्वितीय रहे।