फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को पाखंड से बचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। गगसीना गांव में शनिवार को आर्य समाज कमेटी की ओर से महिलाओं को समाज के अंदर पाखंड व अंधविश्वास जैसी बीमारी के खिलाफ जागरूक करने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आचार्य गीता व सहयोगी सुशीला आचार्य ने बताया कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और वे इन पाखंडों से बचें तो समाज में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन

आचार्य गीता ने कहा कि सभी महिलाओं को पढ़-लिखकर इसके प्रति सभी को जागरूक करना होगा। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के बारे में बताया कि महिलाओं का समाज में उत्थान करने में पूरा सहयोग है। सभी महिलाओं को ऐसे पाखंडों को छोड़ना चाहिए, जो किसी अन्य के बहकावे में आकर उनकी बातों में आ जाती हैं। इससे धन व समय भी बर्बाद होता है। इस दौरान कमेटी के प्रधान रणवीर आर्या, माशा पहलवान, सुरेंद्र दिलबाग, नरेंद्र, जोगिंदर व महिलाओं ने शिविर में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें