फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर महिला का शव रखकर परिजनों ने काटा बवाल

Tue, 02 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली कृष्णा नगर वासी महिला सुनीता के परिजनों ने सोमवार को शहर में जमकर बवाल काटा। अस्पताल चौक पर डेड बॉडी रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ रोष भी जाहिर किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पंद्रह मिनट तक लगाए जाम से चौक के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। डीएसपी जितेंद्र गहलावत के आश्वासन पर पीड़ित शांत हुए और डेड बॉडी लेकर सिरसा रवाना हो गए। सिटी थाना पुलिस ने सुनीता की मौत मामले में पति सचिन कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसा जिले के वेदवाला गांव वासी सुनीता (35) की शादी वर्ष 2006 में करनाल के कृष्णा नगर वासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। सुनीता के करीब आठ साल का लड़का है। आरोप है कि सुनीता के साथ शुरू से ही ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया गया, लेकिन वह सुनीता को यातनाएं देने से बाज नहीं आए। इससे तंग आकर उसने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में महिला सुनीता को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर सिरसा जिले से सुनीता के परिजन पहुंचे और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जमकर बवाल काटा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न करने पर परिजनों ने दोपहर बाद सवा चार बजे जाम लगाया और मौके पर तैनात पुलिस के समझाने के बाद 4 बजकर 20 मिनट पर जाम खोल दिया। इस दौरान पीड़ितों ने सुनीता की डेडबॉडी रखकर ससुराल पक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई।
जाम लगाकर विरोध जताने वाले राकेश, मनीष सहित महिलाओं ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सुनीता को जहर देकर मारा है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती जाम नहीं खोला जाएगा। पीड़ितों के विरोध के बाद मौके पर डीएसपी जितेंद्र गहलावत, सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें