फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होली पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साझा बाजार में लगाएंगी स्टॉल

Sun, 15 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। होली का त्योहार नजदीक आते ही जहां बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार साझा बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टाॅल लगाएंगी। समूह की सदस्य सुनीता ने बताया कि वह पंद्रह दिन पहले ही सामान को बनाना शुरू कर दे की ओर से खरीदे जाते हैं।
होली का नाम आते ही गुजिया, मठरी, नमक पारे और शक्करपारे की खुशबू याद आ जाती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर ही शुद्ध सामग्री से पारंपरिक पकवान तैयार कर बाजार में बेचेंगी। वहीं मिठाइयों में गुजिया, देसी घी की गुजिया, नमकपारे और शक्करपारे, घर की बनी पापड़ी, रंगीन मिठाइयां बनाई जाएंगी। सुनीता ने बताया कि लोगों को मिलावटी सामान की जगह साझा बाजार में साफ-सुथरा व सही दाम में सामान उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह योजना के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगातार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएं। त्योहारों के समय उनकी बिक्री बढ़ती है, जिससे उनकी आय में भी इजाफा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें