फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगे डेढ़ लाख तक के पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 10 पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन


- महिलाएं 20 नवंबर तक पुरस्कार के लिए कर सकती हैं नामांकन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकार ने 10 पुरस्कार रखे हैं, जिनमें महिलाओं को 21 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उत्कृष्ट कार्यों के अलावा बहादुरी, समाजसेवा, सरकारी नौकरी में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में सबसे ज्यादा डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 21-21 हजार रुपये वाले पांच पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार में एक लाख रुपये व लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार में 51 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। इसी कड़ी में सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तर पर अवॉर्ड देने के लिए घोषणा की गई है। अब पात्र महिलाएं आवेदन 20 नवंबर तक ऑफलाइन माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

-
इस श्रेणी में मिलेगा ये पुरस्कार

- इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार : जिन महिलाओं की ओर से कठिन परिस्थितियों के दौरान पब्लिक सर्विस में सराहनीय कार्य किया हो व अन्य महिला और बच्चों के लिए रोल मॉडल रही हों, उन्हें 1.50 लाख रुपये की राशि पुरस्कार में मिलेगी।

- कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार : जिन महिलाओं की ओर से अपने जीवन में रिस्क लेकर कोई बहादुरी का कार्य किया गया हो, उन्हें एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

- बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार : महिला पंचायत नेता, ब्लॉक समिति की महिला अध्यक्ष/सदस्य, जिला परिषद की महिला अध्यक्ष/सदस्य, नगर निगम की महिला अध्यक्ष/सदस्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिला साक्षरता, स्वास्थ्य व पोषण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह व लिंगानुपात में सुधार इत्यादि के क्षेत्र में कार्य करने पर एक लाख रुपये की राशि मिलेगी।

- लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार : जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो, जिनके द्वारा क्रिएटिव वर्क, सराहनीय कार्य, प्रशासनिक स्किल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो, जिन्होंने समाज व राष्ट्र की जनसेवा/भलाई के नाम ताउम्र समर्पित की हो, उन्हें 51 हजार रुपये मिलेंगे।

- वुमेन आउटस्टैंडिंग अचीवर्स पुरस्कार : स्वास्थ्य विभाग से संबंधित क्षेत्र में कार्य या कोई सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो या खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पर 21 हजार रुपये मिलेंगे।

- महिला उद्यमी पुरस्कार : व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया हो तो 21 हजार रुपये मिलेंगे।

- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रेणी : भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष में हुए नामांकन में से चयन करेगी उन्हें 21 हजार रुपये मिलेंगे।

- सामाजिक कार्यकर्ता : सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रशंसनीय कार्य, महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण या पोषण संबंधित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाने पर 21 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


- सरकारी कर्मचारी श्रेणी : महिलाओं के हितों के लिए विशेष रूप से नैतिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर 21 हजार रुपये मिलेंगे।

- महिला कल्याण : महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो और पिछले पांच वर्षों में प्रशंसनीय कार्य किए हों, उन्हें 21 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें