फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 185 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वह कृष्ण नगर की रहने वाली थी। वहीं 185 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 15 विद्यार्थी समेत कई शिक्षक भी शामिल हैं। राहत की बात है कि रविवार को ही 90 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर योगेश शर्मा के अनुसार अभी तक जिले में 272994 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 255610 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 15390 मामले पॉजिटिव हैं। वहीं अब तक 173 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1742 एक्टिव हैं तथा 13475 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों से वैक्सीनेशन कराने तथा कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
हो सकती है बेड की कमी
कोरोना के बढ़ते मामलों से कल्पना चावला मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में बेड की कमी हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज के तीन आईसीयू वार्ड भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 केंद्रों पर 1914 लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 30 केंद्रों पर 1914 लोगों को टीका लगाया गया। इससे पहले विभाग की ओर से एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें