सेक्टर-7 निवासी एक वकील से 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी वकील पवन कुमार ने बताया कि आरोपी जंगशेर सिंह कोर्ट में चेंबर का पड़ोसी है। आरोपी ने अपनी जमीन 15 साल पहले जो कि पीएनबी तरावड़ी के समीप है गिरवी रखी थी। जमीन 6 कनाल सात मरले के बदले मेरी 360 वर्ग गज में बनी कोठी जो कि सेक्टर-7 में है उसे हड़प लिया। उसने इस कोठी को अपने भाई के नाम ट्रांसफर कर दिया। 19 अक्टूबर 2015 को यह षड्यंत्र रचा गया। आरोपियों ने उस जमीन पर लोन लिया था और यह पीएनबी से डिफाल्टर भी हो चुके हैं। आरोपियों ने ब्याज के नाम पर उससे 35 लाख रुपये ठग लिए।-संवाद